गीदम| नगर पंचायत के मोहम्मद जैद ने पहले ही प्रयास में एमसीआई एग्जाम पास किया है, जिससे वे डॉक्टर बन गए हैं। मोहम्मद जैद डॉक्टर आजम के छोटे भाई और हिंद मेडिकल के संचालक के बेटे हैं। उन्होंने रूस से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की है। जैद की इस सफलता पर परिवार और गीदम के लोगों ने खुशी व्यक्त की है। जैद ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी इस सफलता के पीछे उनके परिवार और शिक्षकों का बहुत बड़ा योगदान है।


