245 पेटी शराब बरामद, ट्रक पिकअप समेत चार वाहन जब्त

भास्कर न्यूज | दंतेवाड़ा जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। शनिवार देर रात मिली पुख्ता सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में दूसरे राज्य से लाई जा रही भारी मात्रा में शराब जब्त की गई है, जबकि वाहन चालक अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि एक ट्रक में अवैध शराब भरकर लाई जा रही है। इसके बाद पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने कुम्हररास क्षेत्र में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान एक ट्रक, एक पिकअप वाहन, एक मारुति ईको वैन और एक स्कूटी से करीब 200 पेटी, जबकि पिकअप और ईको वाहन से 45 पेटी अवैध शराब बरामद की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *