तोकापाल| दरभा ब्लाक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेगानार में शनिवार को बीईओ जगदीश पात्र की अध्यक्षता में संकुल प्राचार्य एवं संकुल समन्वयकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला प्रशासन के निर्देशों एवं मार्गदर्शन के अनुरूप शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बीईओ ने यू-डाइस डाटा अंतर्गत स्कूल, शिक्षक एवं छात्र प्रोफाइल की अद्यतन स्थिति पर चर्चा करते हुए बालवाड़ी से कक्षा 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों का अपार आईडी जनरेट करने तथा आधार बायोमेट्रिक अपडेट शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही कक्षा तीसरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति के लिए बैंक खाता खोलने, आधार सीडिंग एवं ई-केवाईसी पूर्ण कर बीईओ लॉगिन में प्रेषित करने कहा गया।


