कपिलेश्वर नाथ मंदिर में शिव महापुराण आज से

कोरबा| पं. रविशंकर शुक्ल नगर स्थित श्री कपिलेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में जनकल्याणार्थ रुद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 2 से 10 फरवरी तक प्रतिदिन सुबह 8 से दोपहर 3 बजे तक रुद्र महायज्ञ और शाम 4 से रात 8 तक शिव महापुराण की कथा होगी। कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को सुबह 11 बजे कलश यात्रा के साथ किया जाएगा। कलश यात्रा कपिलेश्वर नाथ मंदिर से साडा शिव मंदिर तक जाएगी। जहां से जल लेकर पुनः कथा स्थल पहुंचेगी। 3 फरवरी को वेदी, मंडप पूजन एवं यज्ञाहुति प्रारंभ होगी। कथा में शिव महापुराण कथा वाचक पं. हनुमान दास महाराज अयोध्या द्वारा शिव महापुराण की अमृतमयी कथा का वाचन किया जाएगा। कथा के माध्यम से शिव-पार्वती विवाह, दक्ष यज्ञ, देवी पार्वती की तपस्या, शिव कृपा, सृष्टि रहस्य सहित अनेक प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया जाएगा। 10 फरवरी को यज्ञ की पूर्णाहुति एवं सहस्त्रधारा के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। वहीं दोपहर 1 बजे से महाभंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *