बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मनाली की वादियों में हैं। उन्होंने मनाली के एक होटल में अपनी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की सफलता की खुशी में दोस्तों और फैंस के साथ केक काटा। उनकी टीम के बाबुबली ने उन्हें केक खिलाया। इस दौरान सनी देओल खुशी से झूमते नजर आए। केक पर “कांग्रेचुलेशन बॉर्डर 2” लिखा हुआ था। इससे पहले सनी देओल कुल्लू के शोभला मल्टीप्लेक्स पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी नई फिल्म ‘बॉर्डर 2’ देखी। मल्टीप्लेक्स पहुंचने पर उन्होंने फैंस के साथ फोटो खिंचवाई और काफी देर तक उनसे बातचीत की। इस दौरान वे फैंस का मोबाइल लेकर खुद सेल्फी लेते हुए दिखे। एक्टर को अपने बीच पाकर वहां मौजूद प्रशंसकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मल्टीप्लेक्स पहुंचते ही सनी देओल का जोरदार स्वागत किया गया। उनका अंदाज हमेशा की तरह सादा और मिलनसार नजर आया। 3 दिन से हिमाचल में सनी देओल बॉलीवुड एक्टर सनी देओल 28 जनवरी को हिमाचल पहुंचे थे, तभी से वह यहां पर ठहरे हुए हैं और कुल्लू-मनाली में फैंस के साथ फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की सफलता का जश्न मना रहे हैं। उन्होंने बीते कल (30 जनवरी को) दोपहर के समय फैंस के साथ पहले अपनी फिल्म देखी। थिएटर में प्रवेश करने से पहले सनी देओल ने छोटे बच्चों से भी मुलाकात की। बच्चों के साथ उनकी आत्मीय बातचीत ने माहौल को और भी खास बना दिया। मल्टीप्लेक्स में दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर शुरुआती उत्साह साफ नजर आया, जो ‘बॉर्डर 2’ के प्रति दीवानगी का संकेत देता है। फैंस का मोबाइल लेकर खुद सेल्फी ली इसके बाद सनी देओल रात के वक्त फिर से मनाली में फैंस के बीच पहुंचे और ‘बॉर्डर 2’ की सफलता पर केक काटा। इस दौरान एक खास पल तब देखने को मिला, जब एक प्रशंसक सेल्फी नहीं ले पा रहा था, तभी सनी देओल की नजर उस पर पड़ी और उन्होंने मुस्कुराते हुए खुद उनका मोबाइल हाथ में लिया और सेल्फी ली। 23 जनवरी को रिलीज हुई बॉर्डर-2 बता दें कि सनी देओल की बॉर्डर 2’ फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने ओपनिंग के पहले दिनों के दौरान दर्शकों में उत्साह देखा जा रहा है। इससे फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। सनी देओल के दोस्त व फैंस के साथ PHOTOS..


