देवनारायण प्रतिमा स्थापना: निकाली शोभायात्रा

विदिशा| कोकनगढ़ और तिनसिया में रविवार को भगवान श्री देवनारायण की प्रतिमा स्थापना के अवसर पर भव्य कलश यात्रा और शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा कोकनगढ़ से शुरू होकर तिनसिया स्थित देवनारायण मंदिर तक पहुंची। इसमें आसपास के गांवों से हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाएं और युवतियां पारंपरिक वेशभूषा में भक्ति गीतों पर झूमती रहीं। रास्ते में कई स्थानों पर ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कोकनगढ़ में पटेल सिंरथ सिंह गुर्जर, भगवान सिंह गुर्जर, रमेश गुर्जर, धीरत सिंह, कल्याण सिंह, माखन सिंह, विक्रम सिंह गुर्जर सहित कई गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। तिनसिया का देवनारायण मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां चतुर्थी के दिन हजारों श्रद्धालु मनोकामनाएं लेकर पहुंचते हैं। शोभायात्रा में मंदिर के पंडा पर्वत सिंह गुर्जर, पूर्व सरपंच धूर सिंह गुर्जर सहित समाज जन मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *