मंदबुद्धि और बेसहारा 140 प्रभुजनों का हुआ निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

विदिशा|विट्ठल नगर स्थित अपना घर आश्रम में निःशुल्क चिकित्सा परामर्श और दवा वितरण शिविर लगाया गया। शिविर का उद्देश्य आश्रम में रह रहे मंदबुद्धि, लावारिस और बेसहारा 140 प्रभुजनों की सेवा करना रहा। सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जरूरत के अनुसार दवाएं निःशुल्क दी गईं। शिविर में रक्तचाप, डायबिटीज, चर्म रोग और सामान्य स्वास्थ्य की जांच की गई। डॉ. गजेंद्र बघेल, डॉ. अनंत राजपूत, संतोष श्रीवास्तव, चंद्रकांत त्रिपाठी, पीएस रघुवंशी, फार्मासिस्ट कमलेश शर्मा ने सेवाएं दीं। नर्सिंग स्टाफ पूनम प्रजापति, शोभना पाल और हर्षित ने भी सहयोग किया।आश्रम परिवार ने पूरी टीम को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सचिव जीएस चौहान, कोषाध्यक्ष घनश्याम डागा, सह सचिव दीपक माहेश्वरी और स्टाफ मौजूद रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *