रोटरी क्लब अमृतसर ईस्ट के सदस्यों ने ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से सड़क सुरक्षा दिवस मनाया। सड़क सुरक्षा दिवस दौरान उन्होंने मिलिट्री चौक, रामतीर्थ रोड पर पूर्व रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एडवोकेट मनमोहन जैरथ की अध्यक्षता में लगाया। जिसमें सभी सदस्यों ने आने-जाने वाले वाहनो पर रिफ्लेक्टर स्टीकर लगाए। यह रिफ्लेक्टर स्टीकर धुंध और अंधेरे में आगे जाने वाले वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाते हैं। इस मौके पर रोटेरियन जैरथ और सबइंस्पेक्टर ट्रैफिक पुलिस दलजीत सिंह ने आते-जाते लोगों को रोक कर ट्रैफिक नियमों के बारे जागरूक किया। वहीं दोपहिया वाहन पर तीन व्यक्तियों की सवारी के बैठने और हेलमेट पहनने के लाभ के बारे वाहन चालकों को समझाया। इस मौके पर क्लब के पूर्व प्रधान कुलदीप शर्मा, राजेश खन्ना, क्लब सेक्रटरी उमा, राकेश सिंह, पंकज चोपड़ा शामिल हुए।


