मध्य विद्यालय ताली से कीमती लकड़ी चोरी, एक माह बाद भी एफआईआर नहीं

केतार | प्रखंड के मध्य विद्यालय ताली परिसर से रखी गई कीमती लकड़ी चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा 23 दिसंबर को बीआरसी कार्यालय को लिखित सूचना दी गई थी। सूचना के आधार पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विजय पांडे ने संबंधित थाना में प्राथमिक दर्ज कराने तथा उसकी छायाप्रति कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। हालांकि, निर्देश के एक माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अब तक विद्यालय प्रबंधन की ओर से लकड़ी चोरी मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार विद्यालय परिसर में रखी गई लकड़ी की अनुमानित कीमत लगभग 30 से 35 हजार रुपए बताई जा रही है। मामले को लेकर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (बीपीएम) सुदीप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अब तक विद्यालय द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और यदि इसमें विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।घटना के बाद से क्षेत्र में सवाल उठ रहे हैं कि जब विभागीय स्तर से स्पष्ट निर्देश दिए गए थे, तो फिर प्राथमिकी दर्ज कराने में इतनी देरी क्यों की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *