पाटन | पंचायत किशुनपुर अंतर्गत डाढ़ा गांव, थाना पाटन, जिला पलामू निवासी युगल प्रजापति की पत्नी पार्वती देवी (उम्र लगभग 50 वर्ष) जो 29 जनवरी से लापता थीं, किशुनपुर ओपी प्रभारी रंजीत कुमार सिंह के प्रयास से उन्हें सकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से पार्वती देवी को छतरपुर चौक से सुरक्षित अवस्था में बरामद किया गया।


