गढ़वा | भारतीय स्टेट बैंक के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में चल रहे ज्वेलरी प्रशिक्षण और फास्ट फूड प्रशिक्षण रविवार को संपन्न हुआ। इस मौके पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थियों के बीच संस्था के निदेशक डॉ संजय कुमार ने प्रमाण पत्र का वितरण किया। इस मौके पर संस्था के निदेशक डॉ संजय कुमार ने कहा कि कृत्रिम ज्वेलरी एक बेहतरीन आय का स्रोत है। इस व्यवसाय में थोड़ी सावधानी और जानकारी से अधिक लाभ प्राप्त किया जा सकता है। आज के दौर में लोग डिजाइन किए हुए आभूषण काफी पसंद कर रहे हैं। वही आज के दौर में फास्ट फॉस्ट फूड भी लोगों के बीच काफी अच्छा रोजगार है। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान महिला सशक्तिकरण को लेकर विभिन्न कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित कर रही है। संस्था से प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएं रोजगार प्राप्त कर परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत कर रही है। इस मौके पर संस्था के संकाय पंकज कुमार वर्मा और सुरेंद्र रवि उपस्थित थे।


