सोने-चांदी पर आयात शुल्क बढ़ाने की अटकलों पर केंद्रीय बजट में विराम लग गया। सरकार ने सोने-चांदी के आयात शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया, जिससे रविवार को एमसीएक्स में सोना 2 हजार व चांदी 26 हजार रु. और सस्ती हो गई। दूसरी ओर, केंद्रीय बजट (2026-27 ) में राजस्थान के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं और वित्तीय आवंटन किए गए हैं। प्रदेश को अब केंद्रीय करों में हिस्सेदारी के रूप में 90445 करोड़ मिलने का अनुमान है। यह पिछले वर्ष के 84487.83 करोड़ से 6505.40 करोड़ अधिक है। उधर, राजस्थान की केंद्रीय करों में हिस्सेदारी में कमी आई है। प्रदेश की हिस्सेदारी 5.92% तय की गई है। ये पिछले बजट में 6% थी। हालांकि, कुल राशि में पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 6505 करोड़ रु. की वृद्धि हुई है। केंद्रीय करों में हिस्सेदारी से राजस्थान को इनकम टैक्स और कॉर्पोरेट टैक्स से सबसे ज्यादा फंड मिलेगा। बजट में टेक्सटाइल पार्क की घोषणा से भीलवाड़ा की उम्मीदें बढ़ीं प्रदेश के सभी जिलों में खुलेंगे गर्ल्स हॉस्टल केंद्रीय बजट में हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल खोलने की घोषणा की गई है। राजस्थान में 41 जिले हैं। इस तरह केंद्र की योजना के तहत राजस्थान में 41 गर्ल्स हॉस्टल खोले जाएंगे। योजना का विस्तृत ब्योरा बाद में जारी होगा। प्रदेश के पर्यटन और बिजनेस में फायदा इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी से जुड़े प्रावधान लागू होने से प्रदेश के पर्यटन को फायदा होगा। रेलवे के आधुनिकीकरण, शहरी विकास योजनाओं और स्मार्ट कनेक्टिविटी से प्रदेश के प्रमुख पर्यटन शहरों तक सैलानी आसानी से पहुंचेंगे। लघु उद्योगों में नए अवसर बनेंगे टेक्सटाइल, हैंडलूम और हस्तशिल्प क्षेत्रों के लिए की गई घोषणाओं से राजस्थान के कारीगरों, शिल्पकार महिलाओं और लघु उद्यमियों को स्थायी रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच बढ़ेगी। मेगा टेक्सटाइल पार्क से 2000 नए उद्योग संभव: भीलवाड़ा के लिए मेगा टेक्सटाइल पार्क की उम्मीद बंधी है। बजट में मेगा टेक्सटाइल पार्क बनाने की घोषणा की गई है। ऐसे में राजस्थान की उम्मीदें बढ़ गई हैं। टैक्स श्रेणी – राशि करोड़ में
कॉर्पोरेट टैक्स 26550.56
इनकम टैक्स 32187.25
सेंट्रल जीएसटी 24736.89
कस्टम 4825.56 टैक्स श्रेणी – राशि करोड़ में
एक्साइज ड्यूटी 2055.69
अन्य टैक्स ड्यूटी 89.90
कुल 90445.85 बजट में 16वें वित्त आयोग की सिफारिशें मंजूर आपदा निधि में राज्य को 12,281 करोड़, निकायों के लिए 1938.18 करोड़ रुपए 5 वर्ष में मिलेंगे। सीएम ने कहा- सेमीकंडक्टर मिशन 2.0, डेटा सेंटर इंसेंटिव से प्रदेश को फायदा मिलेगा सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि 40 हजार करोड़ से इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 के शुरू होने का फायदा राजस्थान को मिलेगा। हाल ही में प्रदेश में सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर नीति जारी की गई है। बजट में डेटा सेंटर व क्लाउड सर्विसेज क्षेत्र को इंसेंटिव दिए हैं, इससे प्रदेश को फायदा होगा। मेगा टेक्सटाइल पार्क, सोलर-माइनिंग की घोषणाओं से विशेष रूप से लाभ मिलेगा।


