लुधियाना में पिकअप ट्रक को लगी आग,VIDEO:इंजन से हुआ शार्ट सर्कट,चलते वाहन से ड्राइवर ने लगाई छलांग

लुधियाना में बीती रात सवा 1 बजे आत्म पार्क पुल के नीचे एक चलते पिकअप ट्रक (छोटा हाथी) को अचानक आग लग गई। ट्रक के इंजन से आग की लपटें देखकर तुरंत ड्राइवर ने छलाग लगाई और वाहन से बाहर निकल आया। आग लगने के कारण पिकअप ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ड्राइवर के रोने की आवाज से इक्ट्ठा हुए लोग आग की लपटें और ड्राइवर के जोर-जोर से रोने की आवाज से राहगीर इक्ट्ठे हो गए। लोगों ने पुलिस को सूचित किया। लोगों ने खुद भी आग बुझाने की काफी कोशिश की लेकिन आग काफी बढ़ गई। वाहन चालक बस स्टेंड की तरफ से सामान अनलोड करके धुरी लाइन अपने घर वापस जा रहा था। जानकारी देते हुए ASI कर्मजीत सिंह ने बताया कि आग लगने के कारण पिकअप वाहन बुरी तरह से जल गया है। ड्राइवर फिलहाल सेफ है। फायर ब्रिगेड को सूचित किया है लेकिन आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड पहुंची। आग बुझाने के लिए खुद पुलिस कर्मियों ने लोगों के घरों से पानी की पाइप मंगवा कर आग पर कंट्रोल किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *