सुबह कोहरे के साथ बढ़ी ठंड, दो दिन में हल्की बारिश का अलर्ट

भास्कर संवाददातता | रायसेन पश्चिमी विक्षोभ के असर से जिले में ठंड फिर तेज हो गई है। रविवार सुबह शहर और गांवों में घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता कम होने से लोगों को परेशानी हुई। वाहन चालकों को खास दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चार दिन से लगातार सुबह कोहरा बना हुआ है। दिनभर बादलों की आवाजाही रही। सुबह और शाम आसमान में बादल छाए रहे। बारिश की संभावना बनी रही, लेकिन दिनभर बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *