ट्रक-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत:नर्मदानगर में फॉरेस्ट डिपो के पास हादसा, मौके पर पड़े थे शव

नर्मदा नगर क्षेत्र में फॉरेस्ट डिपो के पास रविवार देर शाम ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार अशोक पिता लखन मालाकार और अरुण पिता अनोखी लाल राठौर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। दोनों घायलों को तत्काल पुनासा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर नरेंद्र चौधरी ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर, प्रशासनिक औपचारिकताओं और समय की देरी के चलते सोमवार सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा, जिसके बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। पुलिस ट्रक चालक और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *