पोस्टमार्टम सुविधा पुनः शुरू करने की मांग

पीपलखेड़ा| प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बंद पड़ी पोस्टमार्टम सुविधा को दोबारा शुरू कराने की मांग तेज हो गई है। ग्रामीणों ने कहा कि सुविधा बंद होने से आकस्मिक मौत या संदिग्ध मामलों में उन्हें दूर अस्पतालों में जाना पड़ता है। इससे समय, पैसा और मानसिक तनाव बढ़ता है। पूर्व जनपद सदस्य दादा भगवान सिंह धाकड़ ने बताया कि पहले पीपलखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम होता था। अब यह सुविधा बंद कर दी गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की बढ़ती आबादी और आसपास के गांवों को देखते हुए यहां पोस्टमार्टम की सुविधा जरूरी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित में पीपलखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र में जल्द पोस्टमार्टम व्यवस्था दोबारा शुरू की जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *