कार में बैठी महिला को फ्लाइंग किस दी, VIDEO:नोएडा में पीछा कर अश्लील इशारे किए; फैमिली के साथ बच्चा भी था

नोएडा में कार सवार 3 लड़कों ने एक फैमिली का पीछा करके अश्लील इशारे किए। महिलाओं को फ्लाइंग किस दी। फैमिली के लोग मना करते रहे, लेकिन वह नहीं माने। घटना के 2 वीडियो सामने आए हैं। पहले वीडियो में लड़के गंदे-गंदे इशारे करते हैं। दूसरे वीडियो में फैमिली के साथ मौजूद युवक कहता है- भाई ने ड्रिंक कर रखी है। हमारे साथ हमारी फैमिली है। ये बदतमीजी कर रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एमजी हेक्टर कार में आगे की सीट पर 2 लड़के और पीछे एक लड़का बैठा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। नंबर से गाड़ी को ट्रेस किया। इसके बाद 2 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। तीसरे युवक का अभी पता नहीं चला पाया है। घटना में इस्तेमाल एमजी हेक्टर कार को भी जब्त कर लिया है। घटना थाना सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के एलिवेटेड रोड की है। अब पढ़िए पूरा मामला… एलिवेटेड रोड पर शनिवार रात को एक युवक अपनी फैमिली के साथ गाड़ी में जा रहा था। गाड़ी में उसके साथ एक बच्चा और एक महिला थी। तभी एमजी हेक्टर कार सवार लड़कों ने उनका पीछा किया। हेक्टर कार में 3 लड़के थे। आरोप है कि सभी शराब के नशे में थे। लड़के अपनी कार फैमिली वाली गाड़ी के बराबर में ले आए। इसके बाद महिला की ओर अश्लील इशारे करने लगे। युवक इसका लगातार विरोध करता रहा, लेकिन वह नहीं माने। लड़कों ने अश्लील इशारों के साथ फ्लाइंग किस भी की। फैमिली के साथ मौजूद युवक ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो के आधार पर पुलिस ने एक्शन लिया
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया। जांच के दौरान पुलिस टीम ने वीडियो में दिख रही गाड़ी को ट्रेस किया। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एमजी हेक्टर कार (नंबर UP 75 AH 3565) को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम अमित कुमार और अभिषेक हैं। अमित आजमगढ़ जिले का रहने वाला है। वह अभी जेवीएस सोसाइटी में रहता है। वहीं, अभिषेक मैनपुरी जिले का रहने वाला है। दोनों कॉरपोरेट सेक्टर में जॉब करते हैं। पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर कार्रवाई की गई है। अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। ————————- ये भी पढ़ें… ’14 साल की बहन से 5 लड़कों ने दरिंदगी की’:मेरठ में बहन बोली- पुलिस ने शिकायत बदलवाई, केवल एक लड़के को आरोपी बनाया
‘मेरी बहन सिर्फ 14 साल की थी। दरिंदगी करने वाले 5 लड़के थे, मगर पुलिस ने सिर्फ 1 लड़के को आरोपी बनाया। हम झूठ क्यों बोलेंगे, किसी को जानते नहीं, किसी से दुश्मनी नहीं। हमारी शिकायत भी बदलवा दी गई। सिर्फ बहन को इंसाफ दिलाना है।’ पढ़ें पूरी खबर….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *