उज्जैन | खंडेलवाल वैश्य पंचायत ने रविवार को माघ पूर्णिमा पर अंकपात मार्ग स्थित अनंत शुभ गार्डन में खंडेलवाल दिवस मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश पूजन से हुई। रविप्रकाश वाजपेयी की भजन मंडली ने फाग गीत प्रस्तुत किए। समाजजनों ने फूलों की होली खेली। खंडेलवाल युवा परिवार और लेडीज विंग ने चेयर रेस आयोजित की। महिला वर्ग में सरोज जांघिनिया पहले स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में संदीप खंडेलवाल विजेता बने। बच्चों में पहल मेहरवाल ने पहला स्थान प्राप्त किया। खंडेलवाल क्रिएटिव ग्रुप और क्वींस क्लब ने सुगम संगीत प्रतियोगिता करवाई। वरिष्ठ और बच्चों को सम्मानित किया गया। खंडेलवाल प्रगति मंडल और महिला मंडल ने हाऊजी का आयोजन किया। कार्यक्रम में सरस्वती पूजन भी हुआ। विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। संरक्षक सिद्धेश्वर दास सहित अध्यक्ष गोविंद खंडेलवाल, सचिव अनिल सामरिया, समन्वयक राजेंद्र सोखिया, उत्सव प्रभारी देवेंद्र जांघिनिया, जनसंपर्क और मीडिया प्रभारी अर्पित गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य धर्मेंद्र गुप्ता सहित समाजजन मौजूद थे।


