उज्जैन | मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड संभागीय कार्यालय उज्जैन से अनुभाग अधिकारी के रूप में महंत अशोक भारती सेवानिवृत्त हो गए। इस मौके आयोजित विदाई समारोह में कार्यपालन यंत्री संचारण संधारण उमेश चौरसिया ने शाल-श्रीफल भेंटकर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एचआर अविनाश सिंह, कनिष्ठ यंत्री नवनीत मिमरोट, श्रेयांस गुप्ता, संदीप सूर्यवंशी, गजेंद्र ठाकुर, रंजना कावड़कर, अंशुमन भटनागर, विष्णु स्वामी, अनुज कट्टूकर, नीलेश मालवीय, रोहित कारपेंटर, आरती मेहरा, मोनिका परमार, नीतू मरमट, प्रीति श्रीवास, रवि परमार, खुशवंत जाधव, सपना भटनागर, पुष्पेंद्र सिंह मौजूद थे।


