सेवा, सौम्यता और समर्पण की मिसाल रहीं अलका:सेवानिवृत्ति पर सिविल अस्पताल में भावुक विदाई समारोह

लखनऊ स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल में चीफ फर्मासिस्ट में अलका का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान अस्पताल परिवार के अधिकारी, कर्मचारी और फार्मेसी संवर्ग के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पूरे आयोजन का माहौल सम्मान, अपनत्व और भावनाओं से भरा रहा। समारोह में चिकित्सालय की निदेशक डॉ. कजली गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेश चंद्र पांडेय, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस. आर. सिंह, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अजय शर्मा, डॉ. निमेश भल्ला, प्रभारी अधिकारी फार्मेसी आनंद सिंह, चीफ फार्मेसिस्ट सहित फार्मेसी संवर्ग के कर्मचारी, अन्य संवर्गों के कर्मी, प्रतिनिधि और प्रशिक्षु फार्मेसिस्ट उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निदेशक डॉ. कजली गुप्ता ने कहा कि श्रीमती अलका की सौम्यता, सेवा भावना, कर्मठता और कर्तव्यनिष्ठा सभी कर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारी संस्थान की कार्यसंस्कृति को मजबूत बनाते हैं।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और चिकित्सा अधीक्षक ने श्रीमती अलका के उज्ज्वल और सुखद भविष्य की कामना की। पूर्व प्रभारी अधिकारी फार्मेसी एस. के. यादव ने कहा कि चिकित्सालय परिवार जनता की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए सदैव समर्पित है। वहीं ओ. पी. सिंह ने फार्मेसी संवर्ग को विभाग की रीढ़ बताते हुए कहा कि श्रीमती अलका इस संवर्ग की सशक्त पहचान रही हैं। प्रभारी अधिकारी फार्मेसी आनंद सिंह ने उन्हें कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासित अधिकारी बताया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए फार्मेसिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि श्रीमती अलका न केवल फार्मासिस्टों बल्कि सभी कर्मचारियों में बेहद लोकप्रिय रहीं, उनके सरल व्यवहार की सभी सराहना करते हैं। सम्मान समारोह को चीफ फार्मेसिस्ट दया शंकर पांडे, दिनेश सिंह, सुधीर कुमार, रजनीश पांडे, ओ. पी. पटेल, महेंद्र रावत, आनंद मिश्रा, अंजुम, प्रतिमा, श्रवण कुमार चौधरी, विशाल राठौर, कासिम, सुएब सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।
पूर्व चीफ फार्मेसिस्ट अजय मिश्रा ने काव्यपाठ के माध्यम से श्रीमती अलका के व्यक्तित्व और कार्यशैली पर प्रकाश डाला, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम का आयोजन प्रबंधन वरिष्ठ फार्मेसिस्ट राजपत्रित फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के जिला कोषाध्यक्ष अजय कश्यप द्वारा किया गया।
इसके अलावा समारोह में फिजियोथैरेपिस्ट विवेक तिवारी, मिनिस्टीरियल विभाग से योगेंद्र शुक्ला, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र पांडे, रविंद्र यादव, वीरेंद्र यादव, जीवन सहित अन्य कर्मचारियों ने भी अपने विचार रखे। समारोह के अंत में श्रीमती अलका को स्मृति-चिह्न भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *