सरगुजा में कपड़ा दुकान में भीषण आग,30 लाख का नुकसान:बतौली में एनएच किनारे संचालित दुकान में देर रात लगी आग, शार्ट सर्किट की आशंका

अंबिकापुर-सीतापुर मुख्यमार्ग में बतौली के शांतिपारा में बीती रात कपड़े की दुकान में देर रात भीषण आग लग गई। आगजनी में पूरी दुकान जलकर खाक हो गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है। मामला बतौली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, शांतिपारा में नेशनल हाईवे के किनारे संचालित अमित क्लाथ स्टोर्स में देर रात भीषण आग लग गई। दुकान से धुआं एवं आग की लपटें निकलते देख रात करीब 2.30 बजे हाईवे से गुजर रहे चारपहिया वाहन सवारों ने गाड़ी रोकी एवं दुकान के बगल में निवासरत परमेश्वर गुप्ता को उठाकर आगजनी की सूचना दी। परमेश्वर गुप्ता ने अमित क्लाथ स्टोर्स के संचालकों को उठाया और आगजनी की सूचना दी। घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
आगजनी की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। भीषण आग के कारण दुकान के दोनों शटर तप रहे थे एवं आग की लपटें बाहर निकल रही थी। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, तब तक पूरी दुकान जल चुकी थी। अमित क्लाथ स्टोर्स के बगल में ही सटा हुआ किराना दुकान है, जो आग की चपेट में आने से बच गया। क्लाथ स्टोर्स के संचालक नवीन गुप्ता का परिवार दुकान के पीछे घर में निवास करता है। दुकान के संचालक नवीन गुप्ता ने बताया कि रात करीब 9 बजे वे दुकान बंद कर घर में चले गए थे। आशंका है कि शार्ट सर्किट के कारण दुकान में आग लगी। नवीन गुप्ता ने बताया कि दुकान में आगजनी से करीब 30 लाख रुपये का कपड़ा एवं पांच लाख रुपये से अधिक के फर्नीचर पूरी तरह से जल गया है। बतौली पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। नवीन गुप्ता ने बताया कि अंदर के कमरे तक धुआं भरने लगा था। समय पर सूचना मिल जाने के कारण आग अंदर एवं बगल के किराना दुकान में नहीं फैली। आगजनी से संचालक का परिवार सदमे में है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *