बिजली विभाग ने स्मार्ट मीटर लगवाने के फायदे बताए

भास्कर न्यूज | जशपुरनगर छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे प्रदेश में ‘रजत महोत्सव’ का हर्षोल्लास मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) द्वारा जशपुर शहर और ग्रामीण वितरण केंद्रों में विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य पिछले ढाई दशकों में बिजली के क्षेत्र में हुई क्रांतिकारी प्रगति से जनता को अवगत कराना और उन्हें भविष्य की आधुनिक तकनीकों से जोड़ना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नगर पालिका उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव ने विभागीय उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि रजत महोत्सव छत्तीसगढ़ की गौरवशाली विकास यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। समारोह के दौरान विभागीय अधिकारियों ने बिजली व्यवस्था में आ रहे आधुनिक बदलावों पर विस्तार से जानकारी साझा की। कार्यक्रम का मुख्य फोकस स्मार्ट मीटरिंग और डिजिटल सेवाओं पर रहा। उपभोक्ताओं को बताया गया कि कैसे स्मार्ट मीटर के जरिए वे अपनी बिजली खपत पर वास्तविक समय (रियल टाइम) में नजर रख सकते हैं। मोबाइल ऐप के माध्यम से रीडिंग की सटीकता और बिल भुगतान की सुविधा ने न केवल व्यवस्था को पारदर्शी बनाया है, बल्कि उपभोक्ताओं के समय की भी बचत की है। अधिकारियों ने पारंपरिक बिजली पर निर्भरता कम करने के लिए ग्रामीणों और शहरवासियों से सौर ऊर्जा अपनाने की भी विशेष अपील की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *