दुर्ग गैंगरेप केस…6 आरोपियों में से तीसरा गिरफ्तार:PWD में नौकरी का झांसा दिया, 8 साल तक बारी-बारी किया रेप,आरोपियों में हाईप्रोफाइल लोग भी शामिल

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में गैंगरेप मामले में रविवार को एक और आरोपी को अरेस्ट किया गया है। इस मामले में अब तक कुल 3 आरोपियों को गिरफ्तारी हो चुकी है। जबकि 3 अन्य आरोपी की तलाश जारी है। फरार आरोपियों में हाईप्रोफाइल लोग शामिल बताए जा रहे हैं। मामला महिला थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, नाबालिग अवस्था में शुरू हुआ रेप का सिलसिला बालिग होने तक जारी रहा। 6 आरोपियों ने PWD में नौकरी लगाने का झांसा देकर 8 साल तक लगातार बारी-बारी रेप किया। लेकिन पीड़िता की नौकरी नहीं लगी, जिसके बाद उसने रिपोर्ट दर्ज कराई। जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, पीड़िता 30 जनवरी को अपनी मां के साथ महिला थाना, दुर्ग पहुंची थी। उसने लिखित आवेदन देकर बताया कि अप्रैल 2018 से अक्टूबर 2025 के बीच, नाबालिग होने की जानकारी होने के बावजूद 6 लोगों ने अलग-अलग समय पर रेप और गैंगरेप किया। आरोपियों ने पहले नौकरी दिलाने का झांसा दिया और फिर लगातार उसका शोषण किया। आरोप है कि लंबे समय तक चले इस अपराध से वह मानसिक और शारीरिक रूप से गंभीर रूप से प्रभावित रही। 14 साल की उम्र में पहली बार रेप शिकायत के अनुसार, नाबालिग के साथ पहली बार 14 साल की उम्र में रेप हुआ था। इसके बाद यह सिलसिला लगातार चलता रहा। आरोपियों ने नौकरी दिलाने का लालच देकर एक के बाद एक पीड़िता के साथ रेप किया। कई बार गैंगरेप की वारदात को भी अंजाम दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1), 70(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 6, 12 के तहत केस दर्ज किया। रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी भी गिरफ्त में जांच के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें विजय स्वाइन (37), निवासी दुर्गा नगर पश्चिम, भिलाई और अनिल चौधरी (60), निवासी ज़ोन वन, खुर्शीपार शामिल हैं। रविवार को तीसरे आरोपी गोविंद सिंह नागवंशी (62), निवासी चौकड़िया पारा, वार्ड क्रमांक 35, जिला राजनांदगांव को गिरफ्तार किया गया। गोविंद सिंह रिटायर्ड शासकीय कर्मचारी बताया जा रहा है। हाईप्रोफाइल आरोपी अब भी फरार मामले में कई रसूखदार लोगों की संलिप्तता की बात सामने आ रही है। नेताओं के करीबी और प्रभावशाली लोग भी संदेह के घेरे में बताए जा रहे हैं। इसमें कुछ सरकारी कर्मचारियों के शामिल होने की संभावना भी जताई जा रही है। फरार आरोपियों में बड़े नाम शामिल हैं, जो अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। जबकि गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। एएसपी बोले- सभी आरोपियों की होगी गिरफ्तारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और पुलिस प्रवक्ता मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि महिला थाना क्षेत्र में पीड़िता अपनी मां के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची थी। आवेदन मिलते ही जांच शुरू की गई। अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। …………………………………… इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… नाबालिग से 8 साल तक गैंगरेप:दुर्ग में 6 लोगों ने बारी-बारी से किया दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार, बाकी आरोपियों की तलाश जारी दुर्ग जिले में नाबालिग से 6 लोगों ने 8 साल तक दुष्कर्म किया है, कई बार गैंगरेप भी किया। किसी तरह पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की, तब पूरे मामले से पर्दा उठा। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। मामला महिला थाना इलाके का है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *