टोंक जिले में बीते 2 दिन बूंदाबादी और रिमझिम बारिश के बाद सोमवार सुबह मौसम बदला और कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। टोंक शहर सहित जिले के हिस्सों में विजिबिलिटी करीब 30 मीटर रहने से आवाजाही प्रभावित हुई, वहीं तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। कोहरे से दिनचर्या पर असर
सोमवार सुबह जिला मुख्यालय समेत जिले के कई इलाकों में हल्का से घना कोहरा देखा गया। कोहरे के कारण लोगों की सामान्य दिनचर्या प्रभावित रही और सुबह के समय बाहर निकलने वालों की संख्या कम रही। वाहन चालकों और कामकाजी लोगों को परेशानी
विजिबिलिटी करीब तीस मीटर रहने से दुपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई। स्कूली बच्चों और कामकाजी लोगों को भी आवाजाही में परेशानी का सामना करना पडा, जिससे कई लोग अपने गंतव्य पर देरी से पहुंचे। मॉर्निंग वॉक करने वाले भी परेशान
सुबह टहलने निकलने वाले लोग भी कोहरे के कारण परेशान नजर आए। कोहरे और ठंडी हवा के चलते मॉर्निंग वॉक करने वालों की संख्या कम रही। तापमान में दो डिग्री की गिरावट
मौसम बदलने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस गिरकर 23 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार बने, जबकि न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह घरों में रहे लोग, अलाव का सहारा
सर्दी और गलन बढने के कारण सुबह के समय लोग घरों से कम निकले। कई स्थानों पर लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव तापते नजर आए। अधिकतर लोगों ने ऊनी कपडे पहनकर बाहर निकलना जरूरी समझा। आखिरी दिनों में बार बार बदल रहा मौसम
इस साल सर्दी के आखिरी दिनों में मौसम बार बार बदल रहा है। कभी सर्दी का असर बढ रहा है तो कभी सूरज की गर्मी तेज हो रही है। इससे न केवल लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है, बल्कि फसलों की ग्रोथ पर भी असर पड रहा है। दो दिन की बारिश के बाद फिर कोहरा
बीते दो दिन जिले के कई इलाकों में रिमझिम बारिश और बूंदाबादी हुई। इसके बाद सोमवार को ग्रामीण क्षेत्रों में घना और जिला मुख्यालय पर हल्का कोहरा छाया, जिससे एक बार फिर लोगों को ठंड और गलन का सामना करना पडा।


