सरकारी कर्मचारी ने फंदा लगाकर किया सुसाइड:पिता की जगह लगा था नौकरी;दोपहर में शराब पी,शाम को सुसाइड

अलवर के सदर थाना क्षेत्र के भूगोर में रविवार देर शाम एक 24 वर्षीय युवक ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान राकेश जाटव के रूप में हुई है, जो अलवर मिनी सचिवालय में चपरासी के पद पर सरकारी कर्मचारी था। रविवार को उसकी छुट्टी थी और उसने दोपहर में शराब का सेवन किया था। मृतक के ताऊ प्रसादी लाल ने बताया कि रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे राकेश घर पहुंचा। उस समय उसकी पत्नी नीचे रसोई में खाना बना रही थी। घर आते ही राकेश सीधे दूसरी मंजिल पर बने कमरे में चला गया, जहां उसने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ समय बाद जब उसका बड़ा भाई घर पहुंचा तो वह ऊपर कमरे में गया, जहां राकेश फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजन उसे तुरंत नीचे उतारकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के समय मृतक की मां अपनी बेटी से मिलने दिल्ली गई हुई थी। राकेश के पिता की पहले ही बीमारी के चलते मौत हो चुकी थी। घर में उस समय केवल उसकी पत्नी मौजूद थी। बताया गया है कि राकेश को अपने पिता की मृत्यु के बाद अनुकंपा नियुक्ति के तहत नौकरी मिली थी। उसके दो बेटियां और एक बेटा हैं। राकेश की आत्महत्या के बाद पूरे परिवार में रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *