छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव में जहरीली मिठाई से दादा-पोती और गार्ड की मौत के मामले में पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि खुशबू के ससुराल पक्ष पर लगाए गए आरोपों से हुई बदनामी के चलते उसके ससुर, देवर और ननद ने यह साजिश रची। मिठाई पहले गार्ड ने खाई, फिर खुशबू और उसके दादा की मौत का कारण बनी। पुलिस ने खुशबू के ससुर समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। खुशबू ने ससुरालवालों पर प्रताड़ना के लगाए थे आरोप
पुलिस के अनुसार, खुशबू ने जनवरी 2024 में अपनी शादी के बाद ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना और गलत व्यवहार के आरोप लगाए थे। इन आरोपों से ससुराल पक्ष की बदनामी हो रही थी। इसी रंजिश में खुशबू के ससुर झाड़ू कसार, देवर शुभम और ननद शिवानी ने जहरीली मिठाई रखने की साजिश रची। खुशबू के पिता की दुकान पर रखी जहरीली मिठाई
आरोपियों ने खुशबू के पिता की दुकान के पास आर्सेनिक (सोमल) मिलाई मिठाई एक थैले में टांग दी। सबसे पहले पीएचई कार्यालय के गार्ड दशरू यदुवंशी ने मिठाई खाई, जिससे उनकी मौत हो गई। बाद में खुशबू की मां मिठाई घर लेकर आई, और अपने ससुर तथा दोनों बेटियों, खुशबू और पूजा, के साथ मिलकर इसे खा लिया। मिठाई खाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान खुशबू और उसके दादा की मौत हो गई, जबकि मां और बहन समय पर इलाज मिलने से बच गईं। मिठाई में आर्सेनिक की मात्रा हजारों गुना पाई गई
एफएसएल जांच में मिठाई में आर्सेनिक की मात्रा सामान्य से हजारों गुना अधिक पाई गई। पुलिस के अनुसार, सोमल आमतौर पर पशुओं को ठंड से बचाने में इस्तेमाल होता है। तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जुन्नारदेव पुलिस और साइबर सेल ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और मोबाइल जब्त किए गए। तीनों आरोपियों झाड़ू पिता गिरधारीलाल खरेटवाल (57), शुभम पिता झाड़ू कसार (24) और शिवानी कसार पिता झाड़ू खरेटवाल (22) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या का केस किया दर्ज
आरोपियों के खिलाफ हत्या (धारा 103(1), भारतीय दंड संहिता) और षड्यंत्र के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण में अन्य पहलुओं की जांच जारी है। यह खबर भी पढ़ें ‘लावारिस मिठाई’ में चूहा मार दवा थी, रिपोर्ट से खुलासा छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव में सामने आए चर्चित मिठाई कांड में खाद्य विभाग की पहली जांच रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट में साफ हुआ है कि लावारिस थैले में रखी मिठाई में बहुत ज्यादा मात्रा में आर्सेनिक (चूहे मार दवा) मिला हुआ था, जिससे मिठाई पूरी तरह जहरीली बन गई थी। पूरी खबर पढ़ें


