जालंधर में एक करियाना दुकान में चोरी हो गई। चोरों ने दुकान का शटर उखाड़ दिया और अंदर घुस गए। सारी वारदात दुकान के पास डॉक्टर के क्लीनिक में लगे CCTV में कैद हो गई है। दुकानदार ने पुलिस को दी शिकायत में दावा किया चोर दुकान से 45 हजार रुपए नकदी, दाल की बोरियां और तेल की पेटियां ले गए हैं।
थाना-8 पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना जालंधर सिटी के गुज्जा पीर रोड की है। दुकानदार संजीव कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह उसे चोरी का पता चला। इसके बाद उसने तुरंत इसकी सूचना थाना-8 की पुलिस को दी। जानें दुकानदार ने क्या बताया


