राजनांदगांव| जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 आम जनता की आय बढ़ाने वाला नहीं, बल्कि कर्ज बढ़ाने वाला बजट करार दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बड़े-बड़े आंकड़े और जुमले तो पेश किए, लेकिन महंगाई, बेरोजगारी और गिरती क्रयशक्ति पर कोई ठोस समाधान नहीं दिया। मुदलियार ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए यह बजट पूरी तरह निराशाजनक है।


