राजनांदगांव|वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में वित्त वर्ष 2026 -27 के लिए बजट पेश किया। छत्तीसगढ़ यूथ फॉर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश गंगवानी ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट विकसित भारत एवं युवाओं का बजट है। इनकम टैक्स स्लैब में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया है, जो कि मध्यम वर्ग के लिए राहत प्रदान करेगा।


