गांव में गाली गलौज करने वाला युव​क गिरफ्तार

राजनांदगांव | सुरगी पुलिस ने ग्राम सिंघोला में गाली गलौज कर शांति भंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। सुरगी पुलिस ने बताया कि आरोपी गजेंद्र मंडावी आए दिन शराब के नशे में गांव में गाली गलौज करता था। गांव के लोगों से विवाद कर उन्हें धमकी देता था। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने की, जिसके बाद पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर आरोपी गजेंद्र मंडावी को हिरासत में लिया। प्रतिबंधात्मक धारा के तहत कार्रवाई कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *