मेडिकल कॉलेज की टीम ने जीता संजीवनी कप

राजनांदगांव| मोहारा में आयोजित संजीवनी कप का रविवार को समापन हुआ। फाइनल मैच मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव और राधेश्याम आर्थो केयर के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राधेश्याम आर्थो केयर की टीम ने 10 ओवर में 63 रन बनाए। जवाब में मेडिकल कॉलेज की टीम ने 9 ओवर में ही लक्ष्य की प्राप्ति कर ली। इस मैच के मैन ऑफ द मैच पूरन पोयम रहे। वहीं प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर सलमान खान को मैन ऑफ द सीरिज का अवार्ड दिया गया। अविनाश भार्गव बेस्ट बैट्समैन रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *