यमराज व चित्रगुप्त के नाटकीय संवादों से किया जागरूक

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव 37वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का 31 जनवरी को समापन समारोह संपन्न हुआ। सड़क सुरक्षा माह में यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। हेलमेट जागरूकता रैली निकाली गई। हेलमेट धारकों को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया। स्काउट गाइड कैडेट्स और नेहरू युवा कल्याण स्वयं सेवी संस्था एवं यातायात विभाग द्वारा पंपलेट वितरण कर यातायात नियमों का प्रचार किया। शिक्षण संस्थानों में सड़क सुरक्षा संबंधी यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार कर जागरूकता अभियान चलाया गया। चौराहों में नुक्कड़ नाटक से ट्रैफिक नियमों का प्रचार कर नियमों का पालन करने अपील की। यमराज चित्रगुप्त के नाटकीय संवादों जागरूकता अभियान चलाया गया। आरटीओ और यातायात विभाग ने 3 दिवसीय लर्निंग लाइसेंस शिविर लगा कर 87 लोगों का लर्निंग लाइसेंस जारी किया। संयुक्त रूप से 104 स्कूली बसों का सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार स्कूल बसों का भौतिक सत्यापन एवं दस्तावेजों की जांच की गई। इसमें 2 स्कूली बसें फिटनेस टेस्ट में अनफिट पाई गई जिसके चलते 4300 रुपए का जुर्माना वसूला गया है। समापन में एसपी अंकिता शर्मा, एएसपी कीर्तन राठौर, प्रशिक्षु आईपीएस वैशाली जैन, आदित्य कुमार, सुमन जायसवाल मौजूद रही। स्पर्धा में शामिल बच्चों को किया गया पुरस्कृत: एक दिवसीय निशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर महावीर चौक में किया। इसका 87 लोगों ने लाभ उठाया। सड़क सुरक्षा आधारित चित्रकला, स्लोगन, वाद-विवाद, निबंध, रंगोली स्पर्धा का आयोजन किया गया। ट्रैफिक नियम का पालन करने वाले सम्मानित हुए कलेक्ट्रेट और पुराना ला अस्पताल के सामने बिना हेलमेट एवं बिना सीट बेल्ट पहने शासकीय कर्मचारी चालकों पर कार्रवाई की गई। सारथी ड्राइवर दिवस पर बस, ऑटो चालक जो सीट बेल्ट व वर्दी धारण कर वाहन चलाते यातायात नियमों का पालन करते दिखे उन्हें गुलाब फूल देकर सम्मानित किया गया। रक्त दान शिविर किया गया। स्कूल एवं कॉलेज के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। सड़क सुरक्षा माह में निर्णायकों, स्काउट गाईड, छात्र-छात्राओं, यूनिसेफ वॉलिटियर, नुक्कड़ नाटक कलाकारों एवं मोमेंटो दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *