भास्कर न्यूज |राजनांदगांव आबकारी विभाग की टीम ने डोंगरगढ़ के ग्राम बरनालाकला जंगल से 35 लीटर कच्ची महुआ शराब और 1300 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया है। हालांकि जंगल में शराब छिपाकर रखने वाले की जानकारी नहीं मिल पाई है। आबकारी के सहायक आयुक्त अभिषेक तिवारी ने बताया कि उनकी टीम को बरनालाकला में नाले के किनारे जंगल में शराब डंप होने की सूचना मिली। इसके बाद टीम ने मौके पर दबिश दी। जहां से 35 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब व शराब बनाने इस्तेमाल होने वाले 1300 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया। टीम ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।


