अमृतसर में लड़की से मोबाइल छीनने की कोशिश:विरोध पर मारपीट, सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल, CCTV में कैद पूरी वारदात

अमृतसर के तरनतारन रोड इलाके में एक लड़की से मोबाइल फोन छीनने की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना उस समय हुई जब एक लड़की अपने घर से किसी काम के लिए बाहर निकली थी। रास्ते में एक युवक ने एक्टिवा पर सवार होकर लड़की से मोबाइल छीनने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने लड़की का मोबाइल छीनने की कोशिश की। लड़की ने खुद को बचाने के लिए मोबाइल सड़क के दूसरी ओर फेंक दिया। इसके बावजूद आरोपी ने लड़की के साथ मारपीट की और उसे थप्पड़ मारे। इसके बाद आरोपी मोबाइल उठाकर मौके से फरार होने लगा। आरोपी का पीछा करते हुए लड़की गिरी लड़की ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की और उसकी एक्टिवा पकड़कर पीछा किया। इसी दौरान लड़की संतुलन बिगड़ने से सड़क पर गिर गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घायल लड़की को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। CCTV में कैद हुई पूरी वारदात घटना की पूरी वारदात इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *