फाजिल्का जिले के अबोहर में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के तीन दिन बाद भी उसके परिवार को न्याय नहीं मिला है। परिजनों ने पुलिस के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए कहा कि जब तक आरोपी कार ड्राइवर को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक वे मृतक का पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे। यह घटना 2 फरवरी को गांव गोबिंदगढ़-बहावलवासी के निकट हुई थी। हादसे में शामिल वाहन जब्त किया जाए परिवार की मुख्य मांग है कि उनके सदस्य को टक्कर मारने वाले कार ड्राइवर को तुरंत काबू किया जाए और दुर्घटना में शामिल कार को भी जब्त किया जाए। सदर पुलिस के प्रति परिवार में गहरा असंतोष है। पुलिस ने कल रात कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। मृतक दो छोटे बच्चों के पिता हादसे में गांव बहावलवासी के करीब 50 वर्षीय नाजिम पुत्र बूटा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। नाजिम अपने पीछे दो छोटे बच्चे छोड़ गए हैं और वह मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके साथ बाइक पर सवार 22 वर्षीय विजयदीप पुत्र कर्म सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों का पोस्टमॉर्टम करवाने से इनकार मृतक के परिजनों का कहना है कि घटना के बाद कार ड्राइवर मौके पर कार छोडकर फरार हो गया, जबकि पुलिस ने अभी तक केवल उसके खिलाफ मामूली धाराओं में ही मामला दर्ज किया है। ना वाहन कब्जे में लिया और ना ही उसे काबू किया है। जब तक पुलिस आरोपी को काबू नहीं करती, वे नाजम का पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे। परिवार ने कहा कि अगर दोपहर तक पुलिस ने बनती कारवाई ना की तो वे धरना लगाने को मजबूर होंगे। केस दर्ज कर टीमें गठित की- पुलिस इधर थाना सदर पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि मृतक नाजम सिंह के बेटे करनदीप सिंह के बयानों पर कार ड्राइवर पक्की टिब्बी कबरवाला के गुरमीत सिंह पुत्र नंछतर सिंह के खिलाफ बीएनएस की धारा 106 (1), 12ए, 125बी, 281, 324 के तहत मामला दर्ज कर लिया है, शीघ्र ही आरोपी को भी काबू कर लिया जाएगा, उसके लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।


