चीफ इंजीनियर बोले-जलजीवन मिशन कामों में गुणवत्ता से समझौता नहीं:बलौदाबाजार में कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे करने के निर्देश, निरीक्षण भी किया

बलौदाबाजार जिले में जल जीवन मिशन के तहत चल रही योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी परिक्षेत्र रायपुर के मुख्य अभियंता केके मरकाम और अधीक्षण अभियंता समीर गौर ने पलारी आवर्धन योजना और बिटकुली-रामपुर समूह जल प्रदाय योजना का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और तकनीकी मानकों का गहन परीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही, गुणवत्ता से समझौता या अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाने चाहिए। हर घर जल योजना की प्रगति पर मंथन निरीक्षण के बाद खंड कार्यालय में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें ‘हर घर जल’ योजना की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में कार्यों में तेजी लाने, आपसी समन्वय मजबूत करने और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। जल जीवन मिशन में लापरवाही नहीं चलेगी अधिकारियों ने दोहराया कि जल जीवन मिशन सरकार की प्राथमिकता वाली योजना है। जिले के प्रत्येक परिवार तक सुरक्षित पेयजल पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है, जिसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *