शिक्षकों ने पेंशन और पदोन्नति सहित 6 मांगों का ज्ञापन सौंपा

भास्कर न्यूज | उदयपुर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला सरगुजा के उपाध्यक्ष सुरित राजवाड़े व ब्लॉक अध्यक्ष लखन राजवाड़े के नेतृत्व में शिक्षकों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम 6 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम उदयपुर व बीईओ उदयपुर को सौंपा गया। ज्ञापन में प्रमुख रूप से पेंशन, पदोन्नति, क्रमोन्नति, टीईटी अनिवार्यता, शैक्षणिक योग्यता और विद्यालयों में उपस्थिति व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को उठाया। संगठन ने मांग की कि केंद्र सरकार, उत्तरप्रदेश व उत्तराखंड सरकार की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी पेंशन निर्धारण के लिए 33 वर्ष की अर्हकारी सेवा के स्थान पर 20 वर्ष की सेवा पर 50 प्रतिशत पेंशन का प्रावधान किया जाए। इसके साथ ही वर्तमान में न्यूनतम 10 वर्ष की सेवा अवधि पर पेंशन निर्धारित होने के कारण एलबी संवर्ग के अनेक शिक्षक बिना पेंशन के सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसे देखते हुए न्यूनतम 5 साल की सेवा अवधि पर पेंशन निर्धारण का प्रावधान करने की मांग की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *