ट्रैक्टर-ट्रॉली में दबकर मालिक की मौत:जनकपुर में पोकलेन से ट्रॉली उठाते समय हादसा, चालक पर लापरवाही का आरोप, केस दर्ज

एमसीबी जिले के जनकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हरचौक में ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने से ट्रैक्टर मालिक सत्येंद्र की मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार शाम 6:00 बजे हुआ, जब पोकलेन मशीन की मदद से ट्रॉली को उठाया जा रहा था। अचानक ट्रॉली असंतुलित होकर नीचे गिर गई, जिसकी चपेट में आकर सत्येंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हरचौका रेत खादान के पास सड़क बनाने के काम चल रहा था। जिसके लिए सत्येंद्र का ट्रैक्टर ट्राली में मुरुम भरकर लाया था। यहां उसकी ट्रैक्टर गड्ढे में फंस गई थी जिसके लिए पास में ही सड़क बनाने के काम मे लगे पोकलेन मशीन को बुलाया गया था। पोकलेन से ट्रॉली उठाते समय सत्येंद्र ट्रैक्टर के पास खड़े थे। कथित लापरवाही से ट्रॉली पलटी इसी दौरान पोकलेन चालक महेंद्र कुमार पटेल की कथित लापरवाही से ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया और वह सत्येंद्र के ऊपर गिर गई। हादसे के बाद सत्येंद्र को जनकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिर में गंभीर चोट से मौत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉक्टर रमन सिंह ने बताया कि मृतक के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गहरी चोटें थीं। प्रारंभिक जांच में सिर में गंभीर चोट लगने से मौत होने की पुष्टि हुई है।घटना की सूचना मिलते ही जनकपुर पुलिस मौके पर पहुंची। मौत का मामला दर्ज पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने पोकलेन चालक पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोकलेन चालक महेंद्र कुमार पटेल के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी का बयान जनकपुर थाना प्रभारी ओमप्रकाश दुबे ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *