कांकेर| डाक विभाग द्वारा 2 फरवरी को डाक जीवन बीमा का स्थापना दिवस बस्तर डाक मंडल में मनाया जाएगा। इस अवसर पर आम जनता को बीमा सुरक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से विशेष महालॉगिन अभियान का आयोजन किया जाएगा। 2 फरवरी को विशेष महालॉगिन अभियान के दौरान इच्छुक नागरिकों को तत्काल बीमा प्रीमियम का कोटेशन प्रदान किया जाएगा।


