सेवानिवृत्त होने पर दी गई भृत्य को विदाई

भास्कर न्यूज | दुर्गूकोंदल एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्गूकोंदल में पदस्थ भृत्य दिनेश नरेटी को सेवानिवृत्ति होने पर स्टॉफ द्वारा विदाई दी गई। पूर्व परियोजना अधिकारी सुमन नेताम, आर वट्टी एवं वर्तमान पदस्थ परियोजना अधिकारी ममता सुकदेवे ने उनके कार्यों की सराहना की। एकीकृत बाल विकास परियोजना चारामा की परियोजना अधिकारी गंगा पोया एवं पूर्व पदस्थ पर्यवेक्षक सुलोचना नेताम भी कार्यक्रम में शामिल हुई।इस दौरान सहभागिता की। सेवानिवृत्त कर्मचारी री दिनेश कुमार नरेटी ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सहयोगियों का आभार जताया और अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में उनका श्रीफल व शाल भेंटकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर परियोजना कार्यालय की पर्यवेक्षक देवकुमारी परिहार, सुमित्रा सलाम, राजेश्वरी मंडावी,देवकी सिन्हा, सरिता एल्मा, मनीषा व अन्य रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *