राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी आज भरतपुर पहुंचे। उन्होंने कलेक्ट्रेट में केंद्र के बजट के बारे बताते हुए कहा कि यह बजट 2047 के विकसित भारत के विजन को देखकर जारी किया गया है। इस बजट से किसान, महिला, युवा और मजदूर को विकसित करने का काम किया गया है। बजट में विकसित भारत का रोडमैप तैयार किया राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि, कल केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026-27 पेश किया। यह बजट 2047 के विकसित भारत का रोडमैप है। उसके प्लेटफॉर्म तैयार करने का काम इस बजट में किया गया है। यह बजट विकासोन्मुखी है। रोजगार मुखी है, किसान युवा, मजदूर, महिला चारों वर्गों को कहीं न कहीं विकसित करने का काम हुआ है। यह बजट अलग-अलग वर्गों के भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया हुआ है। GDP में कृषि का बड़ा योगदान रहा वहीं देश के मैन पावर को संसाधन को बढ़ाने का इन्फ्राक्टर को डेवलप करने का काम किया गया है। पिछली 2 साल की GDP में कृषि का बहुत बड़ा योगदान है। इस कृषि के योगदान को देखते हुए कृषि के क्षेत्र में भी कई नए ईनोटिव का उपयोग और AI का उपयोग इस कैसे कर सकते हैं इस बजट में बजट में देखने को मिला है। बजट 2047 के विजन को देखकर जारी किया यह बजट तीन संकल्प लेकर है। तेज और सतत आर्थिक विकास के लिए है। आज हम दुनिया में जहां खड़े हुए है और जैसे दुनिया में गतिविधियां चल रही हैं। प्रधानमंत्री ने 2047 विजन रखकर संकल्प लिया है। बजट में लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना और क्षमता का निर्माण करना बजट में साफ़ दिखाई दे रहा है। प्रति व्यक्ति आये बढ़ाने का काम किया जाएगा राजस्थान के बजट को लेकर अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि राजस्थान के बजट से पहले एक इकोनॉमिक सर्वे आएगा। इकोनॉमिक सर्वे में पता लगा है कि हमारी महंगाई दर कम हुई है। हमारी GDP भी बढ़ी है। अगले बजट में जो पहली योजना बनी थी। हमने हर जिले को लक्ष्य रखते हुए अलग-अलग वंशों में इसका प्रावधान करने का काम किया। अभी भी प्रति व्यक्ति आये हमारी लगातार बढ़ी है। उसमें और भी ज्यादा बढ़ोतरी करने का काम किया जाएगा।


