शिविर में 100 से ज्यादा लोगों ने किया रक्तदान:युवाओं से मानवता की सेवा के लिए आगे आने का आह्वान

डीडवाना में जैन धर्माचार्य आचार्य श्री महाश्रमण के आगमन और प्रेमदेवी बाजिया की दूसरी पुण्यतिथि के अवसर पर मारवाड़ हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और 100 यूनिट से अधिक रक्त संग्रहित किया गया। शिविर की शुरुआत होते ही सर्व समाज के युवक-युवतियां बड़ी संख्या में रक्तदान के लिए पहुंचे। रक्त संग्रहण का कार्य जयपुर के जेके लोन अस्पताल की ब्लड बैंक टीम ने किया, जिन्होंने पूरी चिकित्सकीय सतर्कता बरती।
इस अवसर पर डॉ. सोहन चौधरी, डॉ. ईश्वरराम बाजिया, डॉ. यशपाल लामरोड़, डॉ. सोहन बाजिया सहित कई चिकित्सक उपस्थित रहे। वर्ल्ड पीस हार्मनी के प्रदेश अध्यक्ष गुलाम नबी आज़ाद ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। रक्तदान सबसे पुनीत और मानवीय कार्य
गुलाम नबी आज़ाद ने रक्तदान को सबसे पुनीत और मानवीय कार्य बताया। उन्होंने युवाओं से पीड़ित मानवता की सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया, ताकि गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों को समय पर रक्त मिल सके और उनकी जान बचाई जा सके। उन्होंने जोर दिया कि एक यूनिट रक्त किसी के लिए जीवनदान बन सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *