नर्मदापुरम के माखननगर में शनिचरा मोहल्ले में कांग्रेसी कार्यकर्ता के घर के बाहर जमी जुआ फड़ पर पुलिस ने दबिश दी। पुलिस को देखते ही जुआरी भागने लगे। जिनमें तीन को पुलिस ने पकड़ लिया। जबकि चौथा आरोपी कांग्रेसी कार्यकर्ता भाग निकला। चारों के खिलाफ जुआ एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया। जुआ फड़ पर छापा, तीन आरोपी पकड़े गए बाद में जुआ के तीनों आरोपी राहुल वर्मा निवासी किला मोहल्ला माखननगर, मोहन नायक निवासी किला मोहल्ला, सुशील मीना निवासी माखननगर को जमानत पर छोड़ दिया। आरोपी शैलू दुबे उर्फ शैलेंद्र फरार है। पुलिस के मुताबिक रविवार शाम को सूचना मिली कि शैलू दुबे के घर के बाहर कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। तत्काल एसआई राजेंद्र राजपूत, सउनि गोपाल पाल, प्रधान आरक्षक अजय रघुवंशी, गजेंद्र शनिचरा मोहल्ले में शैलु दुबे के घर के बाहर पहुंचे। जुआ खेल रहे राहुल वर्मा, मोहन नायक, सुशील मीना, शैलू दुबे पुलिस को देख कर भागने लगे। पुलिस ने तीन को पकड़ लिया। शैलू दुबे भाग गया। सभी के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज किया। बता दें शैलू दुबे शैलेंद्र को कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता है। पिछले महीने सीएम के माखननगर में प्रवास के दौरान प्रदर्शन करने के पूर्व पुलिस ने गिरफ्तार किया था।


