नहर में मिला दो दिन से लापता महिला का शव:बेटी के साथ नहाते समय डूबी थी, गहरे पानी में जाने से हादसा

हरदा सिराली थाना क्षेत्र के ग्राम जिनवनिया के पास सोमवार सुबह नहर में एक महिला का शव मिला। सुबह लोगों ने नहर में शव उतराता देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए खिरकिया भेजा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नहाने के दौरान गहरे पानी में पहुंची
सिराली थाने में पदस्थ एएसआई संजय शर्मा ने बताया कि मृत महिला की पहचान रहटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम चन्द्रखाल बोबदा निवासी 60 वर्षीय कोकोबाई पति मिश्री कोरकू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, कोकोबाई 31 जनवरी को दोपहर में अपनी बेटी के साथ नहर में नहाने गई थीं। इसी दौरान उनकी बेटी कुछ दूर चली गई। उसी समय कोकोबाई गहरे पानी में चली गईं और डूब गईं। घटना के बाद परिजनों ने महिला की काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। बाद में रहटगांव थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अब शव मिलने के बाद पुलिस आगे की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *