मुरैना में एनएच 552 खैरा मोड़ के पास सोमवार सुबह 10 बजे को एक खड़े हुए ई-रिक्शा में तेज रफ्तार यात्री बस ने टक्कर मार दी। इस टक्कर में ई-रिक्शा में बैठी महिला नीचे गिर गई। जिससे बस का टायर महिला के ऊपर से निकल गया महिला की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य पांच लोग घायल हो गए। घायल सभी ही परिवार के लोग है। घायलों में एक मृतिका का बेटा भी शामिल है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस ने ई रिक्शा को मारी टक्कर माता बसैया थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 552 खैरा मोड के पास एक तेजराफ्तर बस ने साइड से खड़े ई रिक्शा को टक्कर मार दी। शीतला बस की यात्री बस क्रमांक Mpo6 p 0524 मुरैना से अंबाह की तरफ जा रही थी, तभी खैरा मोड पर बस चालक की लापरवाही से बस ने साइड में खड़े ई रिक्शा को टक्कर मार दी। जिसके बाद महिला सुनीता प्रजापति पत्नी पप्पू प्रजापति ई रिक्शा से निकल कर सड़क पर गिर गई और उसके ऊपर से बस का पहिया निकल गया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। रिक्शा सवार पांच अन्य लोग गंभीर घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे के बाद बस चालक बस छोड़ फरार हो गया। यह हुए घायल पुलिस ने बस किया जब्त माता बसैया थाना प्रभारी एसआई अरुण कुशवाहा के अनुसार जिगनी खैरा मोड पर बस द्वारा ई रिक्शा को टक्कर मारने की घटना सामने आई है। जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई । पांच अन्य घायल है जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है । बस चालक फरार हो गया था । बस को थाने में रखवाया है । बस चालक की तलाश जारी है।


