किराए के मकान में चल रहा था सेक्स रैकेट:बाहर से बुलाता था लड़कियां, कस्टमर बनकर पहुंची पुलिस, 3 लड़कियां बरामद, एजेंट और कस्टमर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के केलो विहार कॉलोनी के किराए के मकान में सेक्स रैकेट पकड़ा गया। पुलिस ने मकान से एजेंट समेत एक कस्टमर को गिरफ्तार किया है। साथ ही, मौके से अलग-अलग कमरे से 3 लड़कियां भी मिली। इस रैकेट का खुलासा तब हुआ पुलिस खुद कस्टमर बनकर एजेंट के पास पहुंची और सेक्स वर्कर की डिमांड की। इस दौरान पता चला कि एजेंट दूसरे प्रदेश और जिले से लड़कियां बुलाकर उनसे देह व्यापार करा रहा था। पुलिस रेड में मकान से पकड़ी गई लड़कियां ओड़िशा, बिलासपुर और लैलूंगा की हैं। यह मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के केलो विहार कॉलोनी का है। अब जानिए पूरा मामला दरअसल, पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के केलो विहार कॉलोनी के एक मकान में देह व्यापार चल रहा है। इस खबर की पुष्टि के लिए चक्रधर नगर थाना की पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि यह मकान संतोष सोनी का है और उसे किराए पर दे रखा है। रविवार की रात पुलिस ने एक जवान को पैसे के साथ मकान के अंदर भेजा। जवान जब वहां कस्टमर बनकर पहुंचा तो वहां डिंपी इजारदार नाम का एजेंट मिला। जवान ने डिंपी से सेक्स वर्कर की डिमांड की। जवान को जैसे ही सेक्स रैकेट की पुष्टि हुई उसने टीम को सूचना दी। जिसके बाद रेड मारी गई। इसके बाद पुलिस ने मकान को चारों ओर से घेर लिया और अचानक छापा मारा। छापे के दौरान मकान के अलग-अलग कमरों से 20 से 30 साल की उम्र की तीन युवतियां मिलीं। वहीं कोतरा रोड क्षेत्र का रहने वाला 35 साल का नागेन्द्र विश्वकर्मा भी पहले से वहां मौजूद था। पुलिस ने जब कमरे की तलाशी ली, तो वहां से कुछ कंडोम भी बरामद किए गए। मकान से कंडोम बरामद किए गए जांच में पता चला कि डिंपी इजारदार पिछले एक साल से उस मकान में किराए पर रह रहा था। पुलिस ने एजेंट और कस्टमर दोनों को हिरासत में ले लिया।
किराए का मकान में चला रहा था देह व्यापार जब पुलिस ने ग्राहक नागेन्द्र विश्वकर्मा से पूछताछ की, तो उसने बताया कि डिंपी इजारदार उस मकान में किराए पर रहता है और वहीं महिलाओं को लाकर उनसे देह व्यापार करवाता है। उसने बताया कि वह भी इसी काम के लिए वहां आया था। जांच में यह बात भी सामने आई कि आरोपी डिंपी इजारदार किराए के मकान में महिलाओं को पैसों का लालच देकर यह काम कराता था। ओड़िशा, बिलासपुर और लैलूंगा की युवतियां मकान में मिली युवतियां ओड़िशा, बिलासपुर और लैलूंगा की रहने वाली हैं। इसके बाद पुलिस दोनों आरोपियों और युवतियों को थाना ले आई। थाने में युवतियों से आगे पूछताछ की जा रही है। वहीं राहुल इजारदार और नागेन्द्र विश्वकर्मा के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है इस मामले में एडिशनल एसपी साइबर अनिल विश्वकर्मा ने बताया कि रात में मुखबिर से देह व्यापार की सूचना मिली थी। इसके बाद केलो विहार इलाके में कार्रवाई की गई। इस दौरान किराए के मकान से तीन युवतियों को बरामद किया गया। साथ ही मुख्य आरोपी राहुल इजारदार और ग्राहक नागेन्द्र विश्वकर्मा को हिरासत में लिया गया है। मामले में पीटा एक्ट के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *