जूनापारा में 5 दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ, तनाव मुक्त रहने उपाए बताए

बैकुंठपुर | छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, संचालनालय आयुष व जिला आयुष अधिकारी कोरिया के मार्गदर्शन में ग्राम जूनापारा के मोहल्ला तलवापारा में निःशुल्क पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर के पहले दिन ही ग्रामीणों में योग को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। योग शिविर में बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। प्रातःकाल शुद्ध एवं ताजगी भरे वातावरण में प्रशिक्षित योग शिक्षक कृष्णा राजवाड़े एवं उनकी टीम द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा सरल ध्यान अभ्यास कराए गए। योग अभ्यास के दौरान लोगों ने मानसिक शांति, शारीरिक स्फूर्ति एवं सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया। यह योग शिविर 1 फरवरी से 5 फरवरी तक प्रतिदिन सुबह 6.30 बजे से 8 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में योग के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा लोगों को स्वस्थ, संतुलित और निरोगी जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। योग को रोगों से बचाव और तनावमुक्त जीवन का प्रभावी माध्यम बताया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *