तेंदुए के बच्चे की कुएं में गिरने से मौत:सूरजपुर में हुई घटना, वन विभाग जांच में जुटा

सूरजपुर जिले के महुली ग्राम पंचायत में एक तेंदुए के बच्चे की खुले कुएं में गिरने से मौत हो गई। वन विभाग ने तेंदुए की उम्र लगभग दो वर्ष बताई है। यह क्षेत्र जंगल और गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान से सटा हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि तेंदुआ रात में भोजन की तलाश में गांव की ओर आया था और पहाड़पारा क्षेत्र में खेत के भीतर बने मनरेगा के एक खुले कुएं में गिर गया। वन विभाग ने तेंदुए के शव को कुएं से बाहर निकाला सुबह ग्रामीणों ने कुएं में एक जंगली जानवर को मृत अवस्था में देखा। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर तेंदुए के शव को कुएं से बाहर निकाला। वन विभाग के अनुसार, तेंदुए की उम्र लगभग दो वर्ष थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके। मामले की विस्तृत जांच जारी है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए वन विभाग के रेंजर मेवा लाल पटेल से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *