हवलदार की राजनांदगांव में संदिग्ध गतिविधि, सस्पेंड हुए

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव कांकेर में पदस्थ प्रधान आरक्षक की राजनांदगांव में संदिग्ध ग​ि​तविधि सामने आई है। पुलिस के खुफिया विभाग ने इसकी जानकारी पीएचक्यू भेजी। पीएचक्यू के आदेश के बाद कांकेर एसपी ने उक्त आरक्षक को निलंबित कर दिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया​ कि प्रधान आरक्षक विजय कुमार पांडेय कांकेर में डीसीबी शाखा में पदस्थ है। लेकिन वह कुछ समय से अपनी ड्यूटी से नदारद था। प्रधान आरक्षक पांडेय इस दौरान राजनांदगांव में घूम रहा था। जिसके ऑनलाइन सट्टा एप के जुड़े लोगों के साथ मिलने और एक तरह से सिंडिकेट तैयार करने की जानकारी सामने आई। नांदगांव पुलिस की गोपनीय शाखा ने इसकी जानकारी पुलिस हेड क्वार्टर को भेजी। जिसके बाद पीएचक्यू से कांकेर एसपी को कार्रवाई के लिए आदे​श जारी किया गया। गतिविधियों व ड्यूटी से अनुपस्थिति को देखते हुए कांकेर एसपी ने विजय कुमार पांडेय को ​निलंबित कर दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *