हॉस्पिटल से महिला का पर्स और सोने की चेन चोरी:आरोपी 2 महिलाएं अरेस्ट, पुलिस ने चोरी का माल बरामद किया

सीकर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एसके हॉस्पिटल में अपनी बेटी का इलाज कराने आई एक महिला के बैग से पर्स और सोने की चेन चोरी हो गई। आरोपी दो महिलाओं को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ये दोनों पड़ोसी महिलाएं सीकर की कच्ची बस्ती में रहती हैं और पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी का सामान भी छुड़ा लिया। चेन बेचने की कोशिश से पहले ही पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया और आज उन्हें जयपुर जेल भेज दिया गया। बेटी का इलाज कराने आई महिला का पर्स और सोने की चेन चोरी एसएचओ सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया कि गिरफ्तार महिलाएं कच्ची बस्ती बस डिपो के पास रहने वाली पिंकी (22) और बन्ना (25) हैं। 27 जनवरी को एसके अस्पताल में झुंझुनूं की रहने वाली सरिता अपनी बेटी को दिखाने आई थीं, तभी इन दोनों ने उनके बैग से पर्स और सोने की चेन चोरी कर ली थी। मामला दर्ज होते ही हेड कांस्टेबल नीलम और उनकी टीम ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय सूत्रों की मदद से पुलिस को पता चला कि ये दोनों महिलाएं रोज सुबह बस्ती से निकलकर शहर में ऐसी वारदातों को अंजाम देती हैं। पुलिस ने कच्ची बस्ती में रहने वाली महिला गैंग को पकड़ा पुलिस ने ह्यूमन इंटेलिजेंस से दोनों महिलाओं की जानकारी जुटाई तो सामने आया कि दोनों महिलाएं खाटू में अपने बच्चों के साथ गई है। जो शाम के समय सीकर में आएगी। इसके बाद दोनों चेन को बेचने की फिराक में शहर की तरफ आएगी। ऐसे में पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से सोने की चेन और पर्स भी बरामद कर लिया गया है। आज दोनों महिलाओं को जयपुर जेल में शिफ्ट कर दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *